STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

4  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

"सरदार वल्लभ भाई पटेल"

"सरदार वल्लभ भाई पटेल"

1 min
436

भारत के वो लौहपुरुष कहलाये

सरदार पटेल से भारत मां हर्षाये

बंटे हुए हिन्द के टुकड़े एक किये

देशी रियासतों को वो एक बनाये


सरदार पटेल के भारत गुण गाये

जय हो लौहपुरुष, एक देश बनाये

आसमां के तारे, आप तोड़कर लाये

सरदार, आप एकता प्रतीक कहलाये


बारदौली से आप सरदार कहलाये

आजादी के लिए, निरंतर लड़ते जाये

आप पटेल देश के गौरव कहलाये

सबके दिलों में पटेलजी आप छाये


शरीर से भले ही, हमें, आप छोड़ गये

आपके सत्कर्म, हमारे हृदय समाये

जैसे आपने भाईचारे के दीप जलाये

वैसे द्वेष मिटा, बंधुत्व रोशनी फैलाये।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational