STORYMIRROR

शशांक मिश्र भारती

Inspirational

4  

शशांक मिश्र भारती

Inspirational

भारत का गौरव गाय

भारत का गौरव गाय

1 min
335

गोपाष्टमी भारत का महान पर्व 

गोवर्धन गाय बछड़े का महत्व ,

शास्त्रानुसार पंचोपचार पूजन

करे मनोकामनाओं का पूर्णत्व। 

अष्टमी को मिले श्यामा गाय 

मानव का अहो सौभाग्य है,

भारत भारतीयता का गौरव

गायपूजन जीवन का साध्य है।

जननीजन्मभूमि स्वर्ग से आगे

भारत में गाय गौमाता कम ना,

दूध दही छाछ घी गौमूत्र कल्याणी

कोमल ह्रदयी पूर्ण हर कामना।

जैन,बौद्ध सिक्ख भी हैं मानते

गोपालन कृष्ण का सब जानते,

वर्तमान में गौशालाएं केन्द्र हैं

यदि दान रक्षासंवर्धन पहचानते।

वेद पुराण महाभारत महिमा गाएं 

नहलाना हल्दीरोली मेंहदी लगाएं।

देवताओं की प्रतिनिधि है माना

जैसे गंगा गायत्री गीता सा बनाए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational