STORYMIRROR

Madhu Vashishta

Action Inspirational

3  

Madhu Vashishta

Action Inspirational

संघर्ष

संघर्ष

1 min
232

संघर्षों से कैसा डरना।

संघर्षों की कथा का सबसे क्या कहना।

जीवन मिला है सबको तो 

संघर्षरत तो पड़ेगा ही रहना।


संघर्ष को जीवन का अभिन्न अंग बना लो। 

संघर्षरत रहकर भी मुस्कुरा लो।

सारा संघर्ष तुम भूल जाओगे

जब अच्छा परिणाम पाओगे।


माना संघर्ष के समय तुम अकेले होंगे

लेकिन परिणाम के बाद तुम्हारे ही पीछे मेले होंगे।

घबरा मत मानव आगे बढ़

सफलता की हर सीढ़ी पर चढ़।

संघर्षों से तू बिल्कुल मत डर

होकर निडर तू आगे बढ़।


రచనకు రేటింగ్ ఇవ్వండి
లాగిన్

Similar hindi poem from Action