STORYMIRROR

Dhan Pati Singh Kushwaha

Romance

4  

Dhan Pati Singh Kushwaha

Romance

संदेश-प्यार का

संदेश-प्यार का

2 mins
421

वैलेंटाइन डे का हो सुन्दर चमत्कार,

प्रेम के रंग में रंग जाए पूरा ही संसार।

सारे इन्सां दीवाने हो जाएं- पूरे संसार के,

और पागल हो जाएं वे इक दूजे के प्यार के।


खूबसूरत बड़ी दुनिया है लगती,

गर कोई न बाधा न दीवार हो जब।

घृणा-नफरत का नामोनिशां नहीं,

और फले -फूलेगा बस प्यार ही तब। 


ज़लज़ले द्वेष के सब मिट जाएंगे, और

चलते रहेंगे हरदम झोंके बहार के।

सारे इन्सां दीवाने हो जाएं -पूरे संसार के

और पागल हो जाएं वे इक दूजे के प्यार के।


वैलेंटाइन डे का हो सुन्दर चमत्कार,

प्रेम के रंग में रंग जाए पूरा ही संसार।

सारे इन्सां दीवाने हो जाएं- पूरे संसार के।


सारे रिश्ते तो पूरे जगत के,

पनपते-फूलते हैं मोहब्बत के ही जल से।

सयाने हैं प्यार से सींचने वाले,

बाकी कंधे हैं खुद की ही अक्ल के।


ढहें दीवारें सब नफरत भरी,

सुखद चमकें किले सिर्फ ही प्यार के।

 सारे इन्सां दीवाने हो जाएं- पूरे संसार के,

और पागल हो जाएं वे इक दूजे के प्यार के।


वैलेंटाइन डे का हो सुन्दर चमत्कार,

प्रेम के रंग में रंग जाए पूरा ही संसार।

सारे इन्सां दीवाने हो जाएं- पूरे संसार के।


यह जगत भले ही झूठा सही,

पर बड़े अहम् हैं रिश्ते तो संसार के।

बनाना इन्हें बड़ा आसान है,

पर दुर्गम हैं पथ इनके सच्चे व्यवहार के।


माता-पिता भाई-बहन पत्नी और पति सदा,

सब तलबगार हैं प्यार के।

सारे इन्सां दीवाने हो जाएं पूरे -संसार के,

और पागल हो जाएं वे इक दूजे के प्यार के।


वैलेंटाइन डे का हो सुन्दर चमत्कार,

प्रेम के रंग में रंग जाए पूरा ही संसार।

सारे इन्सां दीवाने हो जाएं- पूरे संसार के।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance