STORYMIRROR

shruti chowdhary

Tragedy

4  

shruti chowdhary

Tragedy

सल्फ्यूरिक एसिड

सल्फ्यूरिक एसिड

1 min
53

एक बार पढ़ते ही

याद हो गया था

सल्फ्यूरिक एसिड का

फॉर्मूला - #H2SO4

और तमाम उम्र

याद भी रह गया था

जब क्लास में टीचर ने

सबको एक एक कर उठाया था

और पूछे थे अलग अलग फॉर्मूले

उसे भी इंतज़ार था

उसकी बारी पर पूछे जाने वाले सवाल का


लेकिन टीचर ने फिर पूछ ही लिया

बताओ ज़रा - सल्फ्यूरिक एसिड

का फार्मूला

और मुस्कुराकर खुशी खुशी

बता गयी थी वो

तब उसे क्या मालूम था

सल्फ्यूरिक एसिड तेज़ाब होता है

और ये ज़िन्दगी भर के लिए

उससे चिपक कर रह जाएगा


कभी प्रतीक के रूप में

कभी चेतावनी के रूप में

कभी गले तक उतर कर

वहीं ठहर जाएगा

और वो कोई नीलकण्ठ भी नहीं

जो इस ज़हर को कंठ में रोक ले


तो जल रही है वो

और जी रही है

मुस्कुरा रही है होठों से

और प्यार कर रही है हृदय से

जो धधक रहा है

वो किसे दिख रहा है !!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy