STORYMIRROR

Nand Kumar

Inspirational

3  

Nand Kumar

Inspirational

सीधी बाते

सीधी बाते

1 min
429

कभी किसी से कहना हो कुछ

सच्ची सीधी बात कहो।

छल फरेब को दिल से त्यागो

सच का सीधा मार्ग गहो।


सीधे सच्चे मार्ग पे चलकर

कर सच्ची सीधी  बाते।

बने महात्मा गांधी जग मे 

सही हरिश्चंद्र ने घाते।


सब सहकर भी कभी कुटिलता 

का मन मे न बिचार किया।

करके सीधी बात जगत में 

अपना ऊंचा नाम किया।


कथनी करनी एक बनाओ

करो न अनहित की बाते।

सबका ही हित करो सदा 

बोलो सच्ची सीधी बातें।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational