STORYMIRROR

रिपुदमन झा "पिनाकी"

Tragedy

4  

रिपुदमन झा "पिनाकी"

Tragedy

श्रमिक

श्रमिक

1 min
24.2K

मानव में एक वर्ग है, वर्ग है बड़ा महान

खून पसीना एक कर, करते श्रम का दान।

देश के नवनिर्माण में इनका बड़ा महत्व

इनके दम से राष्ट्र की होती है पहचान।


श्रमिक राष्ट्र की रीढ़ है, उन्नति का आधार

श्रम से देते विश्व को, ये अनुपम उपहार।

नमन करें श्रमदेव को शत् शत् करें प्रणाम

श्रमिक दिवस पर मानते हम इनका आभार।


श्रमिक नहीं करते कभी निज अपना गुणगान

करते श्रम से ही सदा उन्नति का आह्वान।

प्रगति के नायक जियें जीवन सरल सदैव

जिसके अधिकारी श्रमिक पाते नहीं सम्मान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy