STORYMIRROR

Shital Yadav

Inspirational Others

3  

Shital Yadav

Inspirational Others

श्री गुरुवे नमः

श्री गुरुवे नमः

1 min
430

गुरु ज्ञान की मूरत, मिटाते सबका अज्ञान 

गुरु महिमा अपार है, गुरु ही ईश्वर समान


कच्ची मिट्टी की भाँति होता है कोमल मन 

बनकर कुम्हार आकार दे बनाते हैं पहचान 


जीवन पाठ पढ़ाते नन्हे हाथों में थमा कलम 

राह दिखा शिक्षा की पूरे करवाते हैं अरमान 


विश्वास जगाते हैं उड़ने का मन के पंखों से 

हौसला भरकर विचारों को देते हैं वे उड़ान 


भाग्य विधाता वही हमारे जीवन के सूत्रधार 

ऊर्जा देती शिक्षा उनकी हैं सब पर एहसान 


शत-शत वन्दन गुरुजनों को हृदय से प्रणाम 

गुरु बिना अधूरा सब, वही जीवन का वरदान 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational