STORYMIRROR

Kavita Sharrma

Inspirational

4  

Kavita Sharrma

Inspirational

शरद ऋतु

शरद ऋतु

1 min
466

बदलाव तो प्रकृति का नियम है 

क्रम से मौसम का आना जाना तय है 

हर ऋतु अपने संग कुछ ख़ास ले आती है 

मानो हमसे कुछ कहना चाहती है 

सर्दी की ऋतु अपने संग ले आती है ठंडी हवाएं 

श्वेत हिम से ढके पर्वत शिखर कैसे सुंदर नज़र आएं 

गर्म कपड़ों की गर्माहट बड़ा सुकून है देती 

मूंगफली और चिकी की मिठास है मुंह में घुलती 

नया वर्ष भी शरद ऋतु ले आती है

नई उम्मीदें फिर से मन हैं भर जाती 

चाय काफ़ी मित्रों संग पीने का मज़ा दुगना हो जाता

सर्दी की ऋतु का आनंद है बढ़ जाता 

जेबें जिनकी भरी हैं रहती, उनकी हो पौ बारह 

पर जिनके पास घर नहीं वो मन से है हारा 

कुदरत का नियम है सबको सब समान रूप से देना 

बस जिनके पास है करें मदद वो उनकी तो उद्धार उनका भी होगा 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational