STORYMIRROR

Neeraj Agarwal

Abstract Fantasy Inspirational

4  

Neeraj Agarwal

Abstract Fantasy Inspirational

शिवरात्रि - संसारिक मोहमाया का पर्व

शिवरात्रि - संसारिक मोहमाया का पर्व

1 min
303

फाल्गुन आया मस्ती और उमंग छाया 

महाशिवरात्रि शिवशंभू मनोज आया 

जीवन और उमंग में मतवाला भाया 

जय भोले बाबा डमरु वाले की माया 

वेल पत्र गंगा जल भांग धतूरा चढ़ाया 

मन चाहा वरदान हम सभी ने पाया 

शिव शंभू श्मशान का सच बताया 

मोह माया का जीवन में तांडव भी बताया 

भोला शिव भण्डारी बाबा का पर्व आया 

शिव माँ पार्वती का विवाह खुशियाँ लाया 

बम बम हर हर महादेव जयकारा लगाया 

जीवन में निस्वार्थ भाव से सभी ने पाया 

महाशिवरात्रि का पावन पर्व हमने मनाया 

भोले संग गौरा गणेश कार्तिकेय को मनाया 

नंदी की सवारी भोले बाबा महाकाल छाया 

बाबा भोले भंडारी का से मनचाहा वर पाया 

मस्ती के संग महाशिवरात्रि का पर्व मनाया 

हर हर महादेव की कृपा का सहारा पाया


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract