STORYMIRROR

Anu Gangwal

Inspirational

3  

Anu Gangwal

Inspirational

शिक्षक

शिक्षक

1 min
273

दुनिया में बहुत कम लोग होते है

जो हमे जानते है समझते है

खुद में विश्वास करना सिखाते है

वो होते है हमारे गुरु, मार्गदर्शक,

दोस्त और शिक्षक।


मुझे समय समय पर सभी गुरुओं का

मार्गदर्शन मिला।

सिर्फ धन्यवाद कहना ही काफी नही है

उन गुरुओं के लिए जिन्होंने मेरे जीवन को

तराशा मुझे ज़मीन से आसमान में

उड़ना सिखाया और तुम सब कर सकते हो

यह हौसला भी मुझ मे जगाया।


आसान नहीं थी मेरी राह

यह कॉलेज का दौर था जब हम सब

कोशिश कर रहे थे कॉलेज को समझने की

टीचर्स को और एक दूसरों को

पहले तो टीचर्स को लेकर मन मे था डर अपार

फिर ना जाने वो डर कहाँ खो गया और

मैंने अपने टीचर्स में एक अच्छा दोस्त पा लिया।


कॉलेज से अब तक बहुत से गुरु मिले

जिन्होंने समय समय पर मुझे गाइड किया

और अब तक करते है।

बस इतना ही कहना चाहूँगी

यह तन विष की बेल री, गुरु अमृत की खान, 

शीश दिए जो गुरु मिले तो भी सस्ता जान।


धन्यवाद आप सभी का यह स्नेह, आशीष, प्यार

और आप सबका सहयोग यूँ ही बनाए रखे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational