STORYMIRROR

Poonam Jha 'Prathma'

Inspirational

4  

Poonam Jha 'Prathma'

Inspirational

संघर्ष

संघर्ष

1 min
334

संघर्ष जीवन का वह साथी है,

जिससे आप पीछा नहीं छुड़ा सकते,

गर छुड़ाकर भागना चाहेंगे तो,

वह आपके पीछे भागता हुआ आएगा


किसी न किसी रूप में आकर सताएगा,

हमारे आगे-पीछे हमेशा रहता है,

हर पल का साथी बना रहता है

कभी यही हमें रुकावट लगता है,


तो कभी यही मार्गदर्शक बनता है,

दुर्गम पथ पर चलना सिखाता है

हमारी शक्ति से हमें बोध कराता है,

आत्मबल से इसे आसान बनाता है,


अपने पराये की पहचान बताता है,

स्वंय पर ही विश्वास करो बतलाता है,

संघर्ष ही जीवन है फिर कहलाता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational