STORYMIRROR

Poonam Jha 'Prathma'

Inspirational

4  

Poonam Jha 'Prathma'

Inspirational

हे पथिक

हे पथिक

1 min
256

चलते चलो हे पथिक

चलना तेरा काम है 

रास्ते अनजान सही


कंटकों से भरा सही 

लगाना नहीं विराम है

चलना तेरा काम है 

चलते चलो हे पधिक


तिमिर को चीरते चलो

निडर हो बढ़ते चलो 

पाँव में परे छाले सही 

साथ न दे साथ वाले सही 


अकेले चलो ये कर्म धाम है 

हाँ चलना तेरा काम है 

जीना इसी का नाम है 

चलते चलो हे पथिक।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational