शिक्षा की अलख
शिक्षा की अलख
शिक्षा की अलख जगाएंगे
हर बच्चे को स्कूल पहुंचाएंगे।
घर-घर ज्ञान दीप जलाकर
अज्ञान धरा से मिटायेंगे
शिक्षा की अलख जगायेंगे।
बिन शिक्षा सूना है जीवन
सबको यह समझाएंगे
शिक्षा की अलख जगाएंगे।
सब पढ़ें-सब बढ़ें का संदेश
जन-जन तक पहुंचाएंगे
शिक्षा की अलख जगाएंगे।
बेटा-बेटी हैं एक समान
कोई भेद नही उपजाएंगे
शिक्षा की अलख जगाएंगे।
रहे न कोई धरा पर निरक्षर
सबको अक्षर ज्ञान कराएंगे
शिक्षा की अलख जगाएंगे।
पढ़े भारत-बढ़े भारत का मंत्र
जन-जन को बतलाएंगे
शिक्षा की अलख जगाएंगे।
साक्षर भारत का सपना
मिलकर सच बनाएंगे
शिक्षा की अलख जगाएंगे।