शीर्षक "अनचाही बेटी"
शीर्षक "अनचाही बेटी"
नमन उस माँ को जिसने मेरे कहे से
गर्भ में पल रही बेटी को रख लिया।
चाहे नो माह खर्चा पानी मैने दिया।
पिलाया जूस खिलाया फल-फ्रूट।
स्वास्थ्य अच्छा किया
किया मोटिवेट उसको बच्ची के लिए।
मैं सारा खर्चा उठाऊँगी।नमन उस माँ
को जिसने मेरे कहने से बच्ची को जन्म
दिया।नमन उस माँ को जिस ने मेरी
गोद में बच्ची को डाल दिया।
घोट गला अपनी ममता का बेटी
को अपने से दूर किया।
नमन उस माँ को जिसने
बच्ची को गोद लिया।
अपनी सारी जायदाद
उस बच्ची के नाम किया।
नमन उस माँ को जिसने
अनचाही बेटी को जन्म
देकर मेरे कहे से जीवन
दान दिया। चाहे त्याग
दिया उसको किसी
बेऔलाद का घर
रोशन किया।
