STORYMIRROR

Ram Binod Kumar

Abstract Classics Inspirational

4  

Ram Binod Kumar

Abstract Classics Inspirational

शापित चांद,

शापित चांद,

2 mins
160

मेरे बेटे! मेरी लाली ! चांद मेरे !

अब यह 'चांद' शब्द बहुत खटकता है,

जब कभी सुन लेता हूं यह 'चांद' शब्द,

बहुत ही देर तक मुझे अब अखरती है।


खुले आसमान में दिखता चांद कभी,

मेरा मन कभी तेरे पन्ने को पलट देता है।

गमों के सागर में जीवन-प्राण डूब जाता है, हाय !

अब भी तुम क्या करते रहते हो ?


क्यों बन गए अब तुम मेरे शापित चांद ?

मेरे जीवन की उर्जा की आस थे सदा तुम,

सदा कैसे मेरी एक बात पर ठहर जाते थे।

सुनते थे सदा ही, मेरी सारी बातें,

जो भी कहता था, वही करते थे।


एक दूजे की आश और विश्वास थे हम,

दिन भी बातों के बिना न गुजरती थी,

तुमने सदा ही सही मार्ग पर,

बढ़ने का दिया था भरोसा।

क्यों अपने रास्ते उल्टे मोड़ लिए ?


क्यों भटकने पर आतुर हो गए ?

जीवन की अंधेरी गलियों में !

भले आज वहां थोड़ी ,

चमक या चकाचौंध हो।


या फिर चाहे लगता हो तुझे,

मिल गया है तेरा ठिकाना।

पर सच्ची बात तुम नहीं जानते,

यह सब आंखों का धोखा है।

समझते हो अपनी दुनिया की खुशी,

वह खुशी नहीं केवल तुम्हारी,

आंखों की धुंधली मृगतृष्णा है।


जो लग रहा, शीतल बहता हुआ दरिया,

वह दरिया नहीं बस ,गर्म रेत का टीला है।

अच्छी नहीं लगती अब, तुम्हें मेरी बातें,

दुर्बुद्धि में ही तुम ,बहक-भटक गए हो।


मत आंखें बंद करके, बेपरवाह बन !

मनमानी की दुनिया में, कुछ रखा नहीं।

अपनों की सुन,माता-पिता-गुरु,

की बातों का, कुछ ख्याल कर।


सब तेरे सदा शुभचिंतक ही हैं,

समझ उनके निस्वार्थ प्रेम को।

पहचान मतलब के यारों को

मन मानी की संसार मत बना।


सदा अपने लक्ष्य पर ही टिका रह,

भटक कर मत कोई उल्टा काम कर।

कौन सी जादू तुझ पर छाई है ?

क्यों हो गए हो ,तुम इतने मतिभ्रम ?


मेरे सूरज- चांद न कर मनमानी,

समझ अपनी नादानी विचार कर।

न सरक एक ही ओर, सब को छोड़कर,

मध्यम मार्ग अपना ,सबके साथ चल।


वरन् सदा ही खाएगा गहरा धोखा ,

टूट कर फिर ,तिनका सा बिखर जाएगा।

मतलब के यार संग साथ हैं, अभी तेरे,

मतलब निकलते ही, सब सरक जाएंगे।


संभल जा! अज्ञानता की सारी पट्टी हटा,

देख उसके पार की भविष्य की दुनिया,

तुझे एक अच्छी सुबह ही नजर आएगी।

खुशियां बाहर मत तलाश कहीं अन्यत्र,

अपने आप में केंद्रित हो बन सफल।


फिर तो सारी दुनिया तुम्हारे साथ है।

मेरे बेटे ! मेरी लाली ! मेरे चांद !

दुर्बुद्धि के बादलों से बाहर निकाल,

चांद भी हो जाए शापित !

ऐसा कोई शब्द न बना !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract