STORYMIRROR

अमित प्रेमशंकर

Action Inspirational Others

4  

अमित प्रेमशंकर

Action Inspirational Others

शांति दूत

शांति दूत

1 min
21

हे रावण मैं अंगद हूँ

मैं शांति दूत बन आया हूँ

अपने स्वामी श्री राम का

एक संदेशा लाया हूँ


लौटा दो सीता माता को

अब भी तुम सम्मान सहित

लौट चलेंगे अभी आज हम

अपने वानर सैन्य सहित

युद्ध कदापि नहीं चाहते

यह बतलाने आया हूँ

अपने स्वामी श्री राम का

यह संदेशा लाया हूँ।।


शरण में उनकी आ जाओ तुम

क्षमा तुझे वह कर देंगे

आज रात का समय शेष है 

सुबह चढ़ाई कर देंगे

बैर न कर मेरे रघुवर से

लंका को बचाने आया हूँ

अपने स्वामी श्री राम का

यह संदेशा लाया हूँ।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Action