STORYMIRROR

Bhawana Raizada

Drama

2  

Bhawana Raizada

Drama

सफ़र

सफ़र

1 min
188

आंखें मूंद के चल दिये हम,

तेरे साथ में अनजान सफर पर।


बस एक ज़रा तेरा साथ है,

हाथों में बस तेरा हाथ है,

तेरा विश्वास कर चल दिये हम,

तेरे साथ में अनजान सफर पर।


तेरी मुस्कुराहट ही खुशी है मेरी,

इसे सजाये रखना ज़िंदगी है मेरी,

इस खुशी के जरिये ही चल दिये हम,

तेरे साथ में अनजान सफर पर।


मेरी ज़िंदगी की मंज़िल है तू,

मेरी ज़िंदगी का सफर भी तू,

तुझे लक्ष्य बना चल दिये हम,

तेरे साथ में अनजान सफर पर।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama