STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance Action

4  

Sonam Kewat

Romance Action

सच्चा हमसफर मानती हूं

सच्चा हमसफर मानती हूं

1 min
237

तू अगर घर के काम कर रहा है तो 

मैं बाहर जाकर पैसे कमाऊंगी 

चिंता मत करना कुछ भी हो जाए

हर हाल में तेरा साथ निभाऊंगी 


आजकल थोड़ा परेशान दिखते हों

आज या कल काम मिल ही जाएगा 

अरे मैं तो काम कर रही हूं ना तो 

कैसे भी हमारा घर चल ही जाएगा 


मुझे गर्व है सब के खिलाफ जाकर 

तुमने काम करने का इजाजत दिया है 

और यही वजह है कि मैंने चुपचाप 

लोगों के तानों को बर्दाश्त किया है 


मुसीबतों का मिलकर सामना करेंगे

बस यही तुझसे कहना चाहती हूं

वक्त अच्छा है या बुरा पता नहीं

बस यहीं तेरे साथ रहना चाहतीं हूं


यूं ही नहीं चुना है जिंदगी में तुझे 

तेरे साथ चलने का वादा चाहती हूं 

दिल से प्यार करती हूं तुझे और 

एक सच्चा हमसफर मानती हूं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance