STORYMIRROR

Deepak Kumar

Tragedy Fantasy

3  

Deepak Kumar

Tragedy Fantasy

सबसे बुरा क्या होता है?

सबसे बुरा क्या होता है?

1 min
131


सबसे बुरा क्या होता है!

जिसे आप प्रेम करें 

और उसके दुख को बांट न पाएं। 

कुछ करना तो चाहें

लेकिन हाथ मल कर रह जाएं।

उसके आंसुओं को पोंछना तो चाहें

लेकिन बस पूछ कर रह जाएं।


सबसे बुरा क्या होता है?

जब आप किसी के दर्द को कम करना चाहें

लेकिन दूर से देखते रह जाएं।

उसके जख्मों पर पट्टी बांधना चाहें 

लेकिन बस सांत्वना प्रकट करके रह जाएं।

उनके साथ बैठ कर कुछ लम्हे बिताना चाहें

लेकिन औपचारिकता के तले दब जाएं।


सबसे बुरा होता है।

किसी की सहायता करना चाहें

लेकिन चाह कर भी कुछ न कर पाएं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy