STORYMIRROR

Radha Goel

Romance

4  

Radha Goel

Romance

सावन में पिया

सावन में पिया

1 min
249

गगन में मेघ छाए हैं, हिलोरें ले रहा है मन।

महीना आया सावन का , कहाँ हो तुम मेरे साजन।

बाग में पड़ गये झूले, बड़ा दिलकश नजारा है।

कुहनियों तक लगा मेंहदी, तुम्हें हमने पुकारा है।


तीज का सज गया मेला, सभी ने मेंहदी लगवाई।

सोलह श्रृंगार करके बह रही है आज पुरवाई।

बजाई प्रकृति ने शहनाई, गाई झूम कर कजरी।

झूम कर बादलों ने भी बहाई, खूब ही बदरी।


ऐसी मस्तानी रुत रोज आती नहीं।

बादलों की छटा ऐसी छाती नहीं।

दिल आहें भरे और पुकारे पिया।

जले है जिया, जल्दी आ जा पिया।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance