STORYMIRROR

Radha Goel

Inspirational

4  

Radha Goel

Inspirational

शिक्षित होना बहुत जरूरी

शिक्षित होना बहुत जरूरी

1 min
34


मेरी प्यारी बिटिया तेरे सपने सारे पूरे होंगे।

ठान लिया है मैंने, कोई अरमां नहीं अधूरी होंगे।

सभी लोग कहते हैं लड़की दो कुल का अभिमान है।

पढ़ी लिखी लड़की बनती दोनों कुल की पहचान है।

 

तुझको शिक्षित होकर, अन्यों को भी शिक्षित करना है।

सभ्य समाज बनाने को यह काम सभी को करना है।

मोबाइल और लैपटाॅप में दुनिया सारी सिमटी है।

और पुस्तकों में भी कितनी जानकारियाँ लिक्खीं हैं।


अक्षरज्ञान जरूरी है, पर कौशल भी सिखलाऊँगी।

अपनी संस्कृति संस्कारों का ज्ञान तुझे समझाऊँगी।

जिसको अपनी संस्कृति अपनी भाषा पर अभिमान नहीं।

कितना भी वो पढ़ लिख जाए, लेकिन वह इंसान नहीं।


इतनी सी ये बात मेरी, बिटिया न कभी भूल जाना।

मर्यादा में रहकर,आसमान को भी छूकर आना।

बहन भाइयों के संग मिलकर धमाचौकड़ी भी करना।

पढ़ना लिखना बहुत जरूरी, उनको भी समझा देना।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational