STORYMIRROR

Prerna Karn

Drama

3  

Prerna Karn

Drama

रंगबिरंगी होली

रंगबिरंगी होली

1 min
231

रंगबिरंगी होली आई,

खुशियों का त्योहार ले आयी,

बच्चों की टोली भी आई,

गीत-संगीत के पल है छायी।


लाल,हरे देखो पीले गुलाल,

डाल-डाल आज मत देना तू भाग,

पकड़ो सभी को खेलो जी खेल,

मत घबराना ये दिलों का है मेल।


ज़ी भर के नाचो, खाओ पूआ-पकवान,

आज है देखो गायब गोरी के सोलह शृंगार,

हुड़-हुड़दंग मची चारों ओर धूम,

सबके दिलों में छायी रंगीली उमंग।


रंगों से सराबोर, धरती बनी है दुल्हन,

आज झूम उठे संग दंपती नए दूल्हा-दुल्हन,

रूठे जो थे सब भूल हो गए मगन,

होली की धूम उठे दिल में तरंग।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama