STORYMIRROR

Shilpi Goel

Inspirational

4  

Shilpi Goel

Inspirational

रिवायत-ए-जिंदगी

रिवायत-ए-जिंदगी

1 min
451

'रिवायत ए जिंदगी' भी बड़ी अजीब होती है,

अनकहे-अनचाहे से बंधनों में बांध जाती है।


जो लोग खुद को हर बंधनों से मुक्त पाते हैं,

वही जिंदगी को इत्मीनान से जी जाते हैं, 

  

जो कहते हैं हमें जिंदगी ने बहुत सताया है,

उन्होंने खुद को खोने और पाने में उलझाया है।


'रिवायत ए जिंदगी' को बखूबी निभाने वाले,

जिंदगी के रंगमंच पर कलाकार कहलाते हैं।

 

दूसरों के सुकून में अपना सुकून ढूंढ कर,  

जिंदगी जीने का एक नया आयाम दे जाते हैं।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational