STORYMIRROR

SUNIL JI GARG

Inspirational

4  

SUNIL JI GARG

Inspirational

सुपर पावर नए कवि

सुपर पावर नए कवि

1 min
313

कलम की शक्ति 

पहचान रहा हूं

बदल सकती इससे दुनिया

ये जान रहा हूं


आज भी हैं

ऐसे अनेक लेखक

दुनिया को दिखाते आइना

अपनी रचनाएं देकर


कभी दिनकर ने मैथिली ने

बदला था इतिहास

आज भी जोश भर रहे

अपने कुमार विश्वास


फैज़ की कलम ने

एक युग था बदला

बच्चन की रचनाएं भी

मन पर करतीं हमला


गजब लिखतीं थीं महादेवी

निराला में थी बड़ी शक्ति

मीरा, कबीर, बिहारी भी

करते थे कलम से भक्ति


अब तूफान आएगा

समाज रहे तैयार

सुपर पावर दिखाने

नए कवि आयेंगे हजार


धर्म, जातियों के बंधन

अब तोड़ेंगी कवितायें

दीवारें सब गिरा कर दम लेंगे

ये नए पुरुष और महिलायें


मेरे ये सब लिखने का

मकसद आपको नहीं डराना 

प्रेम की नई परिभाषाएं बनती

बस यही आपको है बतलाना।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational