STORYMIRROR

SHREYA PANDEY .

Inspirational

4  

SHREYA PANDEY .

Inspirational

मैं तेरी दीवानी

मैं तेरी दीवानी

1 min
285

प्रेम प्यार या प्रीत कहो

साजन सखा या मनमीत कहो

अर्थ सभी के एक

प्यार बांधे रिश्ते अनेक


आज ढूंढे एक प्रीत को

आओ बरसाने चलें

दो नयन डूबे एक दूजे में

राधा श्याम देखो नभ तले


ये प्रीत कि है महिमा कैसी

ईश्वर प्रेम की गरिमा कैसी

ढूंढे तुझे ओ मनमोहन 

बनके जोगन,

राजकुारी मीरा जैसी


पीला पटका कृष्ण है काया

घूंघर बाल का नयनों पर साया

मोर पंख संग मधुर बांसुरिया

राधा मीरा पर क्या रोग यह छाया


नित पूजन करे तेरा रूखमणी

मौन क्यों बैठे हो नीलमणि

तेरे सौंदर्य का प्रबल रूप

बनाए प्रेम निर्धन को भी धनी


प्रेम रोग में सजी मैं तेरे

काया ना सही तेरी छाया ही अपनी मानी

चरणो की माटी ही समझ

अपनालो मुझे ओ वृंदावन बिहारी।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational