पैसा
पैसा
जब भी पड़ता है कोई काम ,
तभी ये लेते तुम्हारा नाम।
ये तुम्हारे साथ तब तक है यार,
जब तक तुम उनकी मदद करो हर बार।
जब चाहिए हो इनको पैसे उधार,
नाम के साथ जी लगाकर दिखाते ये प्यार।
करोगे अच्छा तो देंगे ईनाम,
वरना इस मतलबी दुनिया में कर देंगे आपको बदनाम।
लोग पैसा देख मन ऐसे लेते पलट,
मानो सब अभी लेंगे झपट।
भगवान के दर पर ऐसे नही जाते लोग ,
सब इच्छा हो पूरी तभी चढ़ाते वो भोग।
सोशल मीडिया पर फ़ोटो अपलोड करना आजकल बन गया है ट्रेंड,
लोग करते है शेयर फ़ोटो जैसे काम किया हो ग्रैंड।
इसलिए किसी ने सच ही कहा है,
ये दुनिया मतलब की है यारों,
इसके लिए कभी अपनी जान ना वारो।
