STORYMIRROR

Sujata Khichi

Inspirational

4  

Sujata Khichi

Inspirational

बाल दिवस

बाल दिवस

1 min
358

देखो आया है दिन बाल दिवस का  

खुशियां लाया है बच्चों के लिए 

इसे मनाए आओ सब मिल जुल कर  

लोगों को बाल अधिकारों की बात समझाए।

जन जन तक यह संदेश पहुंचा कर,

देश को और भी खुशहाल बनाएं।

यह दिन आता है 14 नवंबर को  

जन्मदिन है जो चाचा नेहरू का ।

जिन्होंने सबको शांति का मार्ग दिखाया,

शांति का पाठ है पढ़ाया विश्व को 

बाल अधिकारों को समर्पित है यह दिन,

जिसके लिए हमें काम करना है हर दिन।

आओ मिलकर लोगों तक यह संदेश पहुंचाएं,

लोगों में बाल अधिकारों की ललक जगाएं।

क्योंकि देश तभी खुशहाल बनेगा,

जब बच्चा-बच्चा अपना अधिकार जानेगा।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational