STORYMIRROR

Madhu Vashishta

Action Classics Inspirational

4  

Madhu Vashishta

Action Classics Inspirational

रिवाज़।

रिवाज़।

1 min
309

रिवाजों के नाम पर ठगे जाते हैं रोज़

किस किताब में लिखा है रिवाजों के नाम पर मन मारना।

करोनाकाल में भी मास्क लगाने के नाम से भी लोगों का घुटता है दम।

लेकिन रिवाज के नाम पर स्त्री को घूंघट और बुर्के में ढांपना।


क्यों बड़ी हो जाती है समय से पहले यह बेटियां ?

किस किताब में लिखा है रिवाजों के नाम पर स्त्री को तिल तिल कर मारना।

जोर से हंसना भी गुनाह क्यों है ?

खुश रहना और मस्ती में नाचना बुरा क्यों है ?

स्वपन पूरा करना और उनके लिए ही जीना ,

नारी के लिए यह काम इतना मुश्किल भला क्यों है ?


आधी रात को घर छोड़ने पर

पुरुष तो महावीर और बुद्ध भी हो सकते हैं!

 लेकिन नारी को अग्नि परीक्षा देने की जरूरत क्यों है ?

पढ़ना चाहती हूं मैं रिवाजों की वह किताब

जिसमें कुछ भी लिखा है क्या और क्यों है ?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action