STORYMIRROR

Priyanka Tripathi

Abstract

4  

Priyanka Tripathi

Abstract

रिश्तों में गांठ

रिश्तों में गांठ

1 min
738


जब स्वार्थ लोभ का पर्दा,

आंखों पर पड़ गया हो।

जब अहंकार का दानव,

हृदय में घुस गया हो।।


जब खास उद्देश्य से बोले,

मधुर - मधुर वचन वो।

जब हर कार्य के पीछे,

अपना ही मकसद साधे वो।।


जब करें दिखावा अपनेपन का,

शब्दों के जाल नित बुने वो।

जब स्वयं को श्रेष्ठ,

दूजे को निरीह समझे वो।।


जब कटु वचनों से,

मन घायल करें वो।

जब तेरा - मेरा का,

ही राग अलापे वो।।


तब....

तब टूट जाता है,

सब्र का बांध।

और पड़ जाती है,

रिश्तों में गांठ।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract