STORYMIRROR

Priyanka Tripathi

Children Stories

4  

Priyanka Tripathi

Children Stories

बंदर मामा

बंदर मामा

1 min
416

बंदर मामा रंग - रंगीले,

निकले आज पिचकारी लेके।

फिल्मी अंदाज, खा के भांग,

कूद फांद करे मस्ती में आके।।


झूम झूम कर नाच दिखाते,

खाकर पान बनारस वाला।

जोर जोर से गाना गाते,

बबुआ गंगा किनारे वाला।।


घूम घूम कर सबसे कहते,

मैं हूं मिस्टर नटवर लाल।

नशा चढ़ा है फिल्मों का,

समझ रहे खुद को अमिताभ।।


बंदरों की आई टोली,

खूब खेली रंगों से होली।

बंदर मामा का हुआ बुराहाल,

उतर गया फिल्मी बुखार।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन