STORYMIRROR

Ragini Ajay Pathak

Abstract Action

4  

Ragini Ajay Pathak

Abstract Action

रिश्ते

रिश्ते

1 min
420

जमाने के साथ लोगों को

बदलते देखा है।

मतलब पूरी होते लोगों को

रिश्ते बदलते देखा है।


कहने को तो हजारों मिल जाएंगे

अपने दोस्त और परिवार

जरूरत पड़ने पर सबको

मुकरते देखा है।


पैसे और प्रसिद्धि देखकर दुश्मनों को भी

रिश्ते बदलते देखा है।

किसी अपने को खुशी में देखकर

अपनों को ही जलते देखा है।


जनाब दुनिया बदल गयी है

क्योंकि अब दिल से नहीं बनते रिश्ते

बदलते रिश्ते में हजारों लोगों को देखा है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract