STORYMIRROR

Ragini Ajay Pathak

Inspirational

3  

Ragini Ajay Pathak

Inspirational

भारत के वीर

भारत के वीर

1 min
219

भारत के वीर सैनिकों के रहते भारत ना कभी बेबस होगा

मेरे दिल मे बसता देश मेरा

मेरे खून से रोशन मेरा चमन होगा।


मेरा मान भी मेरा शान भी मेरा तिरंगा

मेरी पहचान भी

दुश्मन को देकर मुक्ती अगर ये शरीर तिरंगा

ओढेगा

होगा गर्व से सीना चौड़ा मेरा चेहरे पर रहेगी मुस्कान तभी ये दुश्मन भी देख घबराएगा


इस देश की रक्षा के ख़ातिर मेरा सबकुछ मै न्यौछावर कर दूँ।

ये देश मेरा, मिट्टी इसकी, मेरे देशवासी सभी मुस्कुराते रहे ,हरदम रहे सुरक्षित सब

ऐसा खड़ा कर दूँ सीमा पर सुरक्षा कवच मैं

चाहें हो जाए सीना छन्नी मेरा लेकिन मेरा भारत

हरदम महकता रहे रंग बिरंगी फूलों से,


जन गण मन मेरी आन है तो वंदे मातरम में शान है

आन बान शान की रक्षा के खातिर मेरे प्राण कुर्बान है।

हमे देख दुश्मन का कलेजा कांप जाएं हम भारत के वीर सैनिक वो छाप छोड़ के जाएंगे


खत्म आतंक को हम भारत के हर गली मोहल्ले और सीमा से कर जाएंगे।

देश और तिरंगे की रक्षा के खातिर दुश्मन खत्मकर खुद तिरंगे में लिपट हम आएंगे।


पर किसी गली मोहल्ले ,घर या सीमा पर घुसपैठियों को नहीं घुसने देंगे

अमन चैन शांति के दूत भारत को हम विश्व मे नम्बर एक बनाएंगे।


हम भारत वीर सैनिकों के रहते भारत ना कभी बेबस होगा।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational