बदलते रिश्ते
बदलते रिश्ते
1 min
224
शादी होते ही एक लड़की की पूरी जिंदगी बदल जाती है।
एक पल में बदलते रिश्ते और अधिकार बदल जाते हैं।
जो कल तक अपना घर था,पलभर में बेगाना सा लगने लगता है।
जिसके हर कोने पर अपना अधिकार रखते थे आज एक कोने में अपना समान रखते हैं।
छोटी छोटी बातों में रोने और जिद करने वाली लड़की
अब बड़े बड़े ताने सुनकर भी मुस्कुराती है।
जिद तो दूर वो तो अपनी पसंद भी भूल जाती है।
जो कल तक बेटी,बहन थी,आज पत्नी,बहु,भाभी बन जाती है।
बदलते रिश्ते के साथ एक लड़की भी पूरी तरह बदल जाती है।
