STORYMIRROR

मिली साहा

Inspirational

5  

मिली साहा

Inspirational

रिश्ते प्यार भरे

रिश्ते प्यार भरे

1 min
490

किस्मत से मिलते, प्यार से खिलते, रिश्ते प्यार भरे,

नाजों के संभालना इन्हें कमज़ोर ना होने पाए जड़ें,

चलता रिश्तो में, रूठना मनाना, थोड़ा उलझना भी,

पर रखना ध्यान, न पड़े इसमें गलतफहमी की दरारें।


कभी समझौता, कभी झुकाव, रिश्तो में कई पड़ाव,

एक दूजे को समझने की समझ ही रिश्तो में जुड़ाव,

भावनाओं की कद्र,जज्बातों का करना यहांँ सम्मान,

एक दूसरे के प्रति सदैव बढाए है,विश्वास का बहाव।


दूर जाते हुए को मनाना,थोड़ा मुस्कुराकर रोक लेना,

एक बार अपनी तरफ़ से, यह कोशिश ज़रूर करना,

दिल से जुड़ा होगा रिश्ता तो लौटकर ज़रूर आएगा,

सच्चे रिश्तो की तुम कभी भी आजमाईश ना करना।


प्यार भरे रिश्तों में एक दूजे की चिंता होती समाहित,

कई बार कड़वी बातों से दिल भी हो जाता है अहित,

जिसमें छुपी होती एक दूजे के लिए फिक्र और चिंता,

कड़वी बातों की मीठी गोली में, है केवल हमारा हित।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational