रेत किनारे सिमटी...
रेत किनारे सिमटी...
रेत किनारे सिमटी समंदर देखता रहा
कारवां रुका नहीं बदस्तूर चलता रहा।
वो गए थे दूर वापस आने के लिए
वो ना आए बेचैन दिल आह भरता रहा।
शहर की हवा नामालूम लग गई उनको
बेपरवाह पगला दिल राह ताकता रहा।
रेत पर उंगलियां फिराने की फितरत
तस्वीर उनकी बनाता-बिगाड़ता रहा।
भुलाना बस में कहां सबके है जनाब
होंठ सिए हुए खाली ज़िंदगी बिताता रहा।
दिल की लगी दिल क्या ही जाने
कैसे-कैसे इम्तिहान से रोज गुजरता रहा।
इश्क की हद से भी आगे 'जयपुरी'
ताउम्र नादान उनको बस यूं ही चाहता रहा।

