STORYMIRROR

Madhu Gupta "अपराजिता"

Inspirational

4  

Madhu Gupta "अपराजिता"

Inspirational

रेडियो हमारा साथी

रेडियो हमारा साथी

2 mins
330

बहुत गहरा प्रभाव है, हमारे जीवन में रेडियो की उपस्थिति का...।। 

मनाते है हम सब, राष्ट्रीय प्रसारण दिवस हर 23 जुलाई को। 

जिसे हम जानते हैं सब, आज 'ऑल इंडिया रेडियो' के नाम से। 

बड़ा ही महत्व रखता है यह हमारे जीवन को नई बातें सिखाने में।। 


हर वर्ग के लोगों का बना माध्यम रेडियो जानकारी का। 

सूचनात्मक, मनोरंजन परक और प्रासंगिक कार्यक्रम सुनने का मौका मिला इसे।। 

आज आ गए संसाधन अनेकों, एफएम और अनेक चैनलों ने जगह अपनी यहां पाई है। 

मगर पहले इससे था राज, ऑल इंडिया रेडियो का राज भारत में।। 


रेडियो है साधन सस्ता और लोगों की पहूँच में भी आता है। 

देश के 99 प्रतिशत लोग करते हैं उपयोग इसका यहाँ हर दिन।। 

करते हैं इसके जरिए वह देश दुनिया की सैर हर दिन। 

बढ़ाते हैं ज्ञान वो इसी के माध्यम से नया हर एक दिन।। 


रेडियो माध्यम है ऐसा, जो जन जन तक जा हैं...सकता। 

इसके जरिए हम साक्षरता छोटे-छोटे गांव में पहुंचा भी है..सकते।। 

कृषि, ग्राम सुधार और अनेकों समस्याओं का सुझाव भी, हम इसी के माध्यम से है..दे सकते। 

देश में व्याप्त कुरीतियों और अंधविश्वास पर, वार हम इसके जरिए हैं...कर सकते।। 


माना इंटरनेट का है जमाना पर रेडियो का भी अपना है एक अलग पैमाना। 

मिलती है इससे हर छोटे और बड़े वर्ग को, ज्ञान की शाखा।। 

आओ बढ़ाएं हम, इसके महत्व और उपयोगिता को ज्यादा से ज्यादा। 

आज भी यह छोटे गांव और कस्बों के लिए है, ज्ञान का एक पिटारा। । 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational