STORYMIRROR

Dheeraj kumar shukla darsh

Tragedy

4  

Dheeraj kumar shukla darsh

Tragedy

रावण का अंकन

रावण का अंकन

1 min
606

आज सब रावण को मारेंगे

खुशियाँ सभी मनायेंगे

एक सवाल जो मन में है

उसका उत्तर क्या सब देंगे

तुलना करते हैं हम सब

दुराचारियों की रावण से

क्या कोई मुझे बता सकता है

रामायण में दिखा सकता है

कब रावण ने किया बलात्कार

छह महीने की कन्या का

कब रावण ने किया बलात्कार

अस्सी साल की औरत का

तुलना तो सब कर लो पर

इतना मुझे बताओ अब

किसने कैलाश उठाया है

रावण को छोड़कर फिर

जब मंदोदरी ने कहा

धरो रूप राम का तुम

तब रावण कहता उससे

राम रूप जब धरता हूँ

हर स्त्री माँ दिखती है

राम रूप में आने पर

सीता भी माता दिखती है

आज के युग में है कोई

जब रूप राम का धरता है

स्त्री को फिर वो भी

मात रूप में रखता है

बोलो क्या कहते हो अब

विजयादशमी मनाने का

अर्थ कहाँ रह जाता है

रावण तो जल जाता है

दुष्कर्म यहाँ बढ़ जाता है.


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy