STORYMIRROR

मिली साहा

Inspirational

4  

मिली साहा

Inspirational

रामायण और हम

रामायण और हम

1 min
313

बुराई पर अच्छाई की जीत ही

रामायण की सबसे बड़ी सीख है

बुराई चाहे कितनी भी हो शक्तिशाली

सच्चाई की सदा होती जीत है

रामायण की कथा अनोखी

विविधता में एकता का पाठ पढ़ाती है

माता-पिता की सेवा करना ही है

प्रथम कर्तव्य हमारा, हमें सिखाती है


विपदा की हर घड़ी में धीरज बांधे रखना

रामायण हमें सिखाती है

भाई-भाई अगर मिल कर रहे तो

हर मुश्किल हल हो जाती है

अच्छी संगति का महत्व और 

बुरी संगति का दुष्परिणाम दर्शाती है

प्रेम, अटल विश्वास और निस्वार्थ सेवा भाव 

रामायण हमें सिखाती है


भगवान श्रीराम का विनम्र आचरण 

सबको सम्मान देना सिखाता है

क्रोध, अहंकार त्याग कर बदले की बजाय 

माफ़ करना सिखाता है

रामायण शांत दया भाव जैसे 

मानवीय गुणों से अवगत कराता है

इन आदर्शों को जो उतार ले जीवन में 

वो खुशहाल जीवन जी सकता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational