STORYMIRROR

Acharya Neeru Sharma(Pahadan)

Inspirational

2  

Acharya Neeru Sharma(Pahadan)

Inspirational

राखी और कर्तव्य

राखी और कर्तव्य

1 min
124

ज्यों राखी है भाई का गहना 

बहन का भी क्या है कहना 

चुनकर लाती सबसे सुंदर 

चाहे हो वो फूलों वाली 

या मौली के रूप वाली

प्यार बहन का इसमें जुड़ कर 

बन जाती यह अनमोल गहना 

भाई - बहन का अनोखा रिश्ता 

दोनों हैं यह माँ की आँखों के तारे

हँसते - गाते घर की रौनक सदा बढ़ाते 

मात - पिता की जीवन नैया

मिलकर दोनों पार लगाते 

सदा ही रहना मिलकर यूँ ही 

यह आशीष सबसे पाते 

मात - पिता का मान बढ़ाना 

राखी का भी वचन निभाना ।।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational