राही
राही
अभी तो सफर शुरू हुआ है
सफर की मुश्किलों से
मत घबराना ए राही
राह मुश्किल है तो क्या
मुश्किलों को पार करके
आगे बढ़ते जाना राही
कर्म को अपना
हथियार बना कर
सदकर्म करते जाना राही
पहचान मिले या ना मिले
कर्म करते जाना राही
सद कर्मों से ही पहचान
होती है जिंदगी में
पहचान बनाते जाना राही
राह में मुश्किलें तो होंगी
आगे बढ़ते जाना राही
कोई रोके कोई टोके
उनसे सीखना सबक
अपनी राह को
सुगम बनाना राही
ये जीवन भी एक
सफर है इसको
सुखमय अनंदमयी
बनाके दिखाना राही
