STORYMIRROR

Gyanesh Singh Gyanu Gopal

Abstract Others

3  

Gyanesh Singh Gyanu Gopal

Abstract Others

राधे कृष्ण

राधे कृष्ण

1 min
265

धुन

तूने मुझे बुलाया शेरावालिये।


गीत

मुरली मधुर बजा दे, श्याम साँवरे।

प्यारी तान सुना दे, श्याम साँवरे।

श्याम साँवरे, सलोने साँवरे, वृज के बाँवरे।

मुरली...

        १

गोकुल में माखन तू खाये।

वृन्दावन में रास रचाये।।

तू गोपियों को नाच नचाये-2

निशिचर मार भगा दे, श्याम साँवरे।

प्यारी...

       २

वृन्दावन में धेनु चराता।

तू गोपियों की चीर चुराता।।

पांचाली की चीर बढ़ाता-2

गीता आज सुना दे, श्याम साँवरे।

प्यारी...

        ३

विनय करूँ मैं कोटि जतन से।

ध्याऊँ तुझे मैं तन मन धन से।।

हर ले दुख मेरे जीवन से-2

"ज्ञानू"के भाग्य जगा दे, श्याम साँवरे।

प्यारी...



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract