STORYMIRROR

Gyanesh Singh Gyanu Gopal

Others

3  

Gyanesh Singh Gyanu Gopal

Others

रावण मंदोदरी संवाद

रावण मंदोदरी संवाद

1 min
450

धुन

बड़ी दूर से आये हैं प्यार का तोहफा लाये हैं।

       

प्रसंग

जब मंदोदरी रावण को समझाती है कि राम भगवान हैं

उन्हें उनकी सीता लौटा दो उनसे वैर करना अच्छा नहीं है

तो रावण कहता है।

       

गीत

न वो हम बैर भुलायेंगे, इन्हें ना हम लौटायेंगे।

शक्ति उन्हें अपनी दिखायेंगे, इन्हें ना...

       १

काटा जिसने नाक कान, है मेरे बहन की।

ना है मुझमें शक्ति.. अपमान सहन की।

उन्हें हम मजा चखाएंगे, इन्हें ना...

         २

जिसने मारा है, मेरे भाई और ललन को।

कैसे मैं छोड़ दूँ, अपने उस दुश्मन को।।

रण में उन्हें धूल चटाएंगे, इन्हें ना...०

        ३

प्रसंग

जब श्री कृष्ण शान्ति दूत बनकर जाते हैं

और दुर्योधन को समझाते हैं तो दुर्योधन कहता है।


गीत

तुम हो दूत शान्ति के, सुनो बातें हमारी।

जाकर कह देना उस...जुआरी से बनवारी।।

वो पीड़ा मैंने सहा था, अंधे का अंधा कहा था।

तब तेरा न्याय कहाँ था, शान्ति का रिश्ता कहाँ था?

उन्हें ना पाँच गांव देंगे, गांव क्या सुई भर भूमि नहीं देंगे।

"ज्ञानू गोपाल"कुछ ना पायेंगे, इन्हें ना...



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन