प्यारी हिंदी
प्यारी हिंदी
एक दिन के सम्मान से अच्छा,
जाने राष्ट्रभाषा हर बच्चा।
हिंदी का सेवक वो सच्चा,
जनभाषा से प्रेम ना हो कच्चा।।
करोड़ों दिल की है जो रानी,
हिंदी की वो है कहानी।
सबने इसकी कीमत है जानी,
तब ही बनी यह हिंदुस्तानी।।
मत बाँटो भाषाओं को,
देश की उन पह
चानों को।
माथे की इस बिंदी को,
अपनी प्यारी हिंदी को।
हिंदी लिखो,पढ़ो और बोलो,
द्वार तरक्की के भी खोलो।।
देवनागरी लिपि बहुत ही सादा है,
जैसे कृष्ण की सादी राधा है।
लक्ष्य जो तुमने साधा है,
हिंदी बिना वो आधा है।।