STORYMIRROR

Yogeshwari Arya

Comedy Tragedy

4  

Yogeshwari Arya

Comedy Tragedy

प्यार नॉट फाउंड

प्यार नॉट फाउंड

1 min
204

दिन ढल गया 

रात बीत गई

तुमसे बात किए

लगा अरसा बीत गया


कल ही तो की थी

दो-चार गुफ़्तगू

पर आज लग रहा है 

जमाना बीत गया


घंटों मोबाइल को देखते रही

नोटिफिकेशन के इंतजार में

बीते टेक्स्ट स्क्रॉल करती रही

न घंटी बजी, न जली बत्ती हरी


तुमसे बात किए

मानो अरसा बीत गया

पुराने मेसेज़ पे मुस्काती रही

तुम्हारे हसीन शब्दों पे


शर्माती रही, सपने सुहाने बनाती रही

वो हसीन चेहरा, उस पे झलकती मुस्कान

वो खूबसूरत होंठ, उनसे झरते मीठे बोल

ये सोचते-सोचते


तुम्हारी डीपी देखते-देखते

मुस्काती रही, मुस्काती रही

सपनें सुहाने बनाती रही...बनाती रही…

पर न बत्ती जली, न आया नोटिफिकेशन रींग 


रात से भोर हो गई

बीस पेज़

बच्चों के नाम से हमारे

भर गए


न आया नोटिफिकेशन, न जली बत्ती

लग रहा ज़माना बीत गया

क्योंकि अब सर्च ईंजन भी

यूजर नॉट फाउंड बताते है


दिल टूट गया

बच्चे छूट गये

सब खत्म हो गया

क्योंकि होने वाला बाप 'नॉट फाउंड' हो गया



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy