प्यार में सफलता
प्यार में सफलता
मैंने अक्सर देखा है कि,
बहुत से युवा अपने पेशे में,
बहुत सफलता पाते हैं मगर,
प्यार में असफल हो जाते हैं।
फिर चारों ओर से निराशा,
घेर लेती है उनको
प्यार और पेशे में से तब वो,
किसी एक को ही समझ पाते हैं।
उन्ही में से कुछ ऐसे भी होते हैं,
जो प्यार में भरपूर सफलता पाते हैं,
मगर जब पेशे पर बात आती है,
तब वो भी कहीं गुल हो जाते हैं।
दरअसल कुसूर दोनो में से,
किसी का भी नहीं होता,
बस उन्हें अपनी ज़िन्दगी को संतुलन,
करने का तरीका नहीं पता होता।
ये प्यार और काम करने की उम्र,
एक ही समय पर आ जाती है,
और अगर आप अब इश्क करो,
तो बेरोजगारी बढ़ती जाती है।
इन सबसे बचने का बस एक ही हल है,
जो भी करो बस आज ना कोई दूसरा कल है,
अरे अपना आधा समय अगर इश्क में लगाओ,
तो बाकी आधे को काम की तरफ ले जाओ।
अगर हम दोनो में से सिर्फ एक ही करते जायेंगें,
तो इतने कीमती लम्हों को वापस ना ला पायेंगे,
मगर बहुत से युवा दोनो में हाथ अजमाते हैं ....
और सच में दोनो में ही सफलता पाते हैं।
ऐसा इसलिये नहीं होता कि,
उन्हें कोई जादू आता है,
बल्कि ऐसा इसलिये होता है क्योंकि,
उनका दिमाग दिल पे हावी हो जाता है।
बस हमें भी प्यार में सफलता पाने के लिए,
यही एक गुरु मंत्र अपनाना है .....
और अपने दिल और दिमाग को हमेशा,
संतुलन के तराजू पे खरा करते जाना है।।