जन्मदिन
जन्मदिन
सूर्य की तरह चमको तुम, चाँद की शीतलता रखना
संस्कारो की राह पे चलना बड़ो का मान रखना
सफलता के शिखर पर भी पाव जमीं पर रखना
मेरे बेटे तुम अपनी माँ की हर शिक्षा का ध्यान रखना
अभिमान हो तुम हमारा गौरान्वित सारा जहां करना
अपने श्रेष्ठ कर्मो से जीवन को रौशन करना
आशीष तुम्हे देती हूं सदा प्रसन्न मन रखना
जो भी करना जीवन मे बस सही दिशा चुनना
बहुत मिलेंगे भटकाने वाले जीवन मे तुमको
तब तुम अपने ईष्ट और घर के बड़ो का ध्यान करना
नेकी की राह पे चलना दुर्व्यसनों से दूर रहना
मैं रहूं ना रहूं जग में तुम मेरे आयुष्मान रहना।
