परियों की कहानी
परियों की कहानी
हमनें सुनी थी परियों की कहानी
राजकुमार की प्रेम कहानी
हम उसी कहानी को हकीकत समझने लगे
नादान लड़कियां राजकुमार के सपने बुनने लगीं
मेरे घर भी है नन्ही परी पर मैं उसे नही सुनाऊँगी
किसी घोड़े में बैठें राजकुमार के सपने
उसे उसके खवाबो की मल्लिका खुद बनना होगा
रचनी होगी नई कहानी जिसमें सिर्फ हो रानी
लड़को पर अब कोई विश्वास नही है
राजकुमार के आने की भी आस नही
सुन मेरी परी तू ना करना नादानी
तन, मन से मजबूत बनकर बनना रानी
जैसे झांसी की रानी थी, पद्मावती रानी थी
अपने मान सम्मान को आगे रखना
किसी के भी लिए इसे मत तजना
कोई ख़्वाब मत पालना आँखो में
तुम स्वंम लिखना परी की मजबूत कहानी समझी मेरी रानी!!!
