STORYMIRROR

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Inspirational

4  

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Inspirational

जिंदगी एक रंग मंच

जिंदगी एक रंग मंच

1 min
13


जिंदगी के इस रंग मंच पर सबको, 

अपना अभिनय निभाना पडता है,

सब को अपने दिये हुए किरदार का, 

शानदार अभिनय दिखाना पड़ता है,


जिंदगी में हरपल और कदम पर, 

कोई अभिनय कर के सफल बनता है,

कोई प्रशंसा पाने के लिये रंग मंच पर,

हमेशा नाकामयाबी की ठोकर खाता है।


कोई लाज़वाब अभिनय करते करते, 

सितारों की तरह चमकने लगता है,

कोई मशहूर बनने के बाद जीवन में,

बुरी आदतों का शिकार भी बनता है।


सच्चा अदाकार रंग मंच पर हमेशा,

तन मन की पवित्रता कायम रखता है,

जिंदगी के इस रंग मंच पर वह "मुरली",

अपना नाम इतिहास में अमर करता है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational