STORYMIRROR

Ranjeeta Dhyani

Inspirational

4  

Ranjeeta Dhyani

Inspirational

बुलबुला

बुलबुला

1 min
14

बुलबुलों का गीत अजब है

चन्द पलों का हर्ष गजब है

हवा के झोंके से झूम उठे सब

यही असल ज़िन्दगी का अदब है।

रवि - रश्मि की रोशनी में

रंगीन दुनिया की झलक है

ये बता रहा हमें बुलबुला

यही ज़मी और यही फलक है।

क्षण भंगुर जीवन में तुम जानो

उल्लास जगत का भरा हुआ है

बुलबुला पानी का हंसकर, मानो

मृत्यु के भय से ना डरा हुआ है।

ईश्वर द्वारा प्रदत्त उम्र को

उपहार समझ आह्लादित है

चुनौती को स्वीकार करता वो

उत्साह उसका न बाधित है।

अपने गीतों से करता आकर्षित

खुशियों से भरा वो सागर है

देखकर अनगिनत बुलबुले

प्रफुल्लित मन जैसे गागर है।

कुछ क्षण के जीवन में हमको

वो रंग दुनिया के दिखा रहा है

खुलकर, हंसकर, बड़े प्रेम से

हमें जीने के गुर सिखा रहा है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational